इंदौर : बेटी पैदा होने से नाराज था पति, 4 महीने की बच्ची को जहर देकर मां ने भी की आत्महत्या
By: Ankur Thu, 11 Nov 2021 6:49:30
इंदौर के महू से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां बेटी पैदा होने से पति की नाराजगी झेल रही पत्नी ने अपनी 4 महीने की बच्ची को जहर देकर खुद भी जहर पी लिया और आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत हो गई। 7-8 नवंबर की रात रजनी ने पहले बच्ची को जहर दिया, फिर आत्महत्या कर ली। बच्ची को इंदौर के एमवाय अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने पति सुभाष को हिरासत में ले लिया है।
SDOP महू विनोद शर्मा ने बताया खुर्दी गांव के सुभाष और रजनी महू के किशनगंज में किराए के मकान में रहते थे। रजनी के परिवार का आरोप है कि उसने 4 महीने पहले बेटी प्रिया को जन्म दिया था। बेटी होने पर सुभाष उससे विवाद करता था। रजनी इस बात से परेशान हो गई थी। महिला और युवक ने महज छह महीने पहले ही लव मैरिज की थी। जब दोनों घर से भागे थे, तब लड़की नाबालिग थी। 6 महीने तक दोनों यहां-वहां छिपते रहे। उन्होंने लड़की के बालिग होने पर परिवार से शादी करने की बात कही। दोनों के परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।
रजनी के परिवार का कहना है कि सुभाष पेशे से मजदूर है। वह घर के सामने से निकला करता था। इसी बीच रजनी और सुभाष के बीच प्रेम हो गया। जब रजनी अपनी नानी के घर खंडवा गई हुई थी, वहां से लौटते वक्त वह कहीं गायब हो गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट महू थाने में की थी। इसके 6 महीने बाद महू के किशनगंज में रजनी और सुभाष एक किराए के मकान में मिले। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया है। इसके बाद परिवार वाले भी इस शादी से राजी हो गए थे।
ये भी पढ़े :
# इसी महीने जारी होंगे RAS-प्री भर्ती परीक्षा के परिणाम, 27 अक्टूबर को 988 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
# मसालों से नहीं बल्कि मिट्टी से आता हैं यहां के खाने में स्वाद, नमक की जगह डलती हैं रेत
# BB-15 : रश्मि ने किया अफसाना का समर्थन, जल्द बंद होगा शो! विशाल ने उड़ाया राकेश का मजाक...
# सोशल मीडिया पर वायरल हो गई पार्किंग की पर्ची, 30 मिनट के चार्ज किए 500 रुपये